कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। पश्चिम बंगाल के हुगली में 25 फरवरी से एक मार्च के बीच 46वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश की बालक व बालिका टीम का चयन कर बुधवार को रवाना की गई। यह जानकारी उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के सचिव सुनील तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि बालक टीम अप्रतिम भदौरिया, आर्यन भारद्वाज, कार्तिक, हर्षवर्धन (लखनऊ कॉलेज), जैगुल आब्दीन, कृष, अंकित राय (प्रयागराज छात्रावास), आसिफ अली, अबू हमजा, आदित्य राय (देवरिया छात्रावास), देव चंद, प्रभाकर, युवराज सिंह (गोरखपुर कॉलेज) और आयुष्मान (गोरखपुर मंडल) को चुना गया है। टीम के मुख्य प्रशिक्षक सचिन कुमार (मेरठ), सह प्रशिक्षक अभिमन्यु (वाराणसी) और मैनेजर नीरज राय (बलिया) होंगे। वहीं, बालिका टीम में दीक्षांशी गुप्ता, प्रिया...