राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए दून के पांच मुक्केबाज चयनित
देहरादून, अगस्त 6 -- देहरादून। राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए देहरादून जनपद के पांच मुक्केबाजों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों का बुधवार को बालावाला स्थित जयदीप रावत इंटरनेशनल बॉक्सिंग स्टूडियो में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में एलीट पुरुष एवं महिला राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप/चयन ट्रायल, हल्द्वानी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पदम बहादुर मल्ल ने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम, समर्पण से ही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए मनीष, दीपक थापा, करण महार, राहुल आर. रावत और सांची थापा का चयन हुआ है। स्टूडियो के निदेशक जयदीप रावत ने कहा कि संस्थान का लक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.