राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
हल्द्वानी, जुलाई 12 -- हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे 15 दिवसीय विशेष हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को तीसरा दिन खिलाड़ियों के जोश और कड़ी मेहनत के नाम रहा। आगामी 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे खिलाड़ी मैदान पर पूरे उत्साह के साथ अपनी तकनीक और फिटनेस को निखारते नजर आए। उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह बाफिला ने बताया कि 15 दिवसीय कैंप के प्रदर्शन के आधार पर ही राज्य टीम का चयन किया जाएगा। ये टीम 28 जुलाई से 8 अगस्त तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.