संभल, जुलाई 1 -- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर हिंदू जागृति मंच एवं केमिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर सचिन सक्सेना चैरिटेबल ब्लड बैंक पर विचार गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के 25 चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डॉ. मनोज चौधरी का शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॉक्टरों की सेवाओं, धैर्य, समर्पण और मानवता के प्रति उनकी निष्ठा को नमन करने का अवसर है। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद सेवार्थ ने 21 डॉक्टरों को किया सम्मानित उन्होंने कहा कि चिकित्सक व...