पाकुड़, जुलाई 2 -- महेशपुर, एक संवाददाता। भारत के महान चिकित्सक, शिक्षा विद् और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ़ विधान चंद्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्र धुलियान स्थित ओ टू हॉस्पिटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के उन चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने चिकित्सा सेवा को केवल आजीविका नहीं बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम बनाया है। इस सम्मान समारोह में महेशपुर प्रखंड के नारायणगढ़ गांव निवासी, वर्तमान में पाकुड़ निवासी डॉ़ देवकांत ठाकुर को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, मरीजों के प्रति समर्पित सेवा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए स्मृति चिह...