राष्ट्रीय घरेलु सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत सोमवार को शहर के माड़ीपुर स्थित एक होटल में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से एकदिवसीय क्षेत्रीय समीक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण में व्यक्तिगत साक्षात्कार पद्धति से आंकड़े संग्रहित किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर के अंतर्गत उत्तर बिहार के सभी 21 जिलों में कुल 1073 ग्राम व खंड का सर्वेक्षण होगा। इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर के संयुक्त निदेशक आशीष कुमार ने की।कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर के सहायक निदेशक राजकुमार मिश्र, दरभंगा के संजीव कुमार सिंह, मोतिहारी के शिवम सिंह, पूर्णिया की खेहा राव समेत अन्य जिलों के सांख्यिकी अधिकारियों एवं कर्मचारी शामिल हुए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.