सीवान, जून 5 -- सीवान,नगरप्रतिनिधि। असम के गौहाटी स्थित भुगेश्वरी इंडोर स्टेडियम में 29 से 31 मई तक आयोजित 19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में सीवान की चार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीतकर जिले और बिहार का नाम रोशन किया। बिहार टीम की ओर से खेलते हुए कविता कुमारी ने सीनियर 53 किलोग्राम वर्ग में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। वहीं जूनियर वर्ग में मिनी कुमारी ने एक स्वर्ण और एक रजत, शगुफ्ता नाज ने दो स्वर्ण तथा सिमरन कुमारी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। चारों खिलाड़ियों ने मिलकर बिहार के खाते में 5 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक दिलाए। चैंपियनशिप में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कोच मनीष तिवारी और बिहार महिला टीम की कोच श्रेया कुमारी को भी सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ...