गुमला, अगस्त 30 -- गुमला। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में गुमला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स अकादमी गुमला के रौशन कुमार साहू,नीरझ मांझी, प्रीति रोसा टोप्पो और मोनिका टोप्पो ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नीरझ मांझी और प्रीति रोसा टोप्पो ने कांस्य पदक हासिल कर गुमला का नाम रोशन किया। झारखंड टीम का नेतृत्व झारखंड कुश्ती संगठन के उपाध्यक्ष हाफिजुर रहमान ने किया। स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक सैयद जुन्नु रेन ने कहा कि गुमला के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ी विभिन्न खेलों में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि ...