नैनीताल, सितम्बर 29 -- नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल की कक्षा चार की छात्रा एवं युवा गोल्फ खिलाड़ी हृतिका भट्ट ने नोएडा के जेपी ग्रीन्स विशटाउन में आयोजित राष्ट्रीय एनसीआर कप-26वीं एमेच्योर एवं जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किया। हृतिका ने डी कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 23 से 25 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में डी कैटेगरी के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता 36 होल की थी और प्रतिदिन 18 होल खेले गए। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच हृतिका ने धैर्य और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। हृतिका ने इसी वर्ष जून में डी कैटेगरी में प्रवेश किया है। कैटेगरी में शामिल होने के कुछ ही महीनों बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। प्...