मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय गुणवत्ता के मानकों पर बिहार के 14 प्रतिशत सरकारी अस्पताल ही खरे पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह सामने आया है। बिहार के 14 हजार सरकारी अस्पतालों में 1178 के पास ही राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र (एन्क्वास) है। यह कुल संख्या का महज 14 प्रतिशत है। मुजफ्फरपुर जिले में चार प्रतिशत अस्पताल ही राष्ट्रीय गुणवत्ता के मानक पर खरे मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी अस्पतालों को एनक्वास का प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य किया है। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शंकर रजक का कहना है कि सभी अस्पतालों को एन्क्वास प्रमाणपत्र प्राप्त करने का निर्देशित दिया जा चुका है।

राज्य के अस्पतालों की स्थिति राज्य के अस्पतालों को डॉक्टर, नर्स और संसाधनों की कमी के कार...