राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम
गिरडीह, जुलाई 26 -- गावां, प्रतिनिधि। आयुष्मान आरोग्य केंद्र काहुवाई में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय टीम में शामिल डॉ. अंकिता नाथ और डॉ. उत्तम कुमार ने केंद्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों की जांच की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाना है, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में बीपीएम, सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सहिया दीदी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी और ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ढोली पीएचसी को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.