गौरीगंज, दिसम्बर 14 -- जगदीशपुर। संवाददाता राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर कस्बे में एक रैली का आयोजन किया गया। जो कस्बा के विभिन्न मार्गों से होते हुए कस्बा चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान वंदे मातरम के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। कस्बा स्थित सत्तेश्वर मन्दिर से राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम की रैली निकाली गई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह ने कहा कि पूर्व के जिम्मेदार लोगों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम में काट छांट करना बड़ा ही निंदनीय कार्य था, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हमारे महापुरुष वंदे मातरम गाते हुए फांसी के फंदे से झूल गए। रैली कस्बा के शांति मार्केट, गुलाब गंज चौराहा आदि स्थानों से होते हुए कस्बा चौराहे पर समाप्त हुई। इस अवसर पर डा. पवन तिवारी, रामहेत, मान सिंह राठौर, दीप...