रांची, अप्रैल 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के सम्मान और उसके उचित उपयोग को लेकर नए विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय मूल्यों, अनुशासन और एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के संबंध में केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए पत्र जारी किया है। इसके तहत विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और औपचारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन और प्रस्तुति को प्रोत्साहित किया गया है। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि राष्ट्रीय गीत का प्रदर्शन गरिमा, सम्मान और निर्धारित मानको...