नई दिल्ली, जुलाई 10 -- राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान को लेकर गृह मंत्रालय के नए निर्देश जारी- सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सख्त अनुपालन के आदेश - "वंदे मातरम्' और 'जन गण मन' के गायन-वादन के अवसर, क्रम और शुद्ध उच्चारण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नई दिल्ली। विशेष संवाददाता केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' और राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के गायन एवं वादन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों तथा केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय गीत पहले, राष्ट्रगान बाद में गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान दोनों प्रस्तुत किए जाएं, तो सबसे पहले राष्ट्रीय गीत 'वं...