रांची, फरवरी 13 -- रांची। स्वर्णिम धरोहर लता फाउंडेशन द्वारा नवा रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता में रांची की सोनम पाठक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गीतों पर आधारित इस प्रतियोगिता में देशभर से 457 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले के बीच फाइनल राउंड के लिए चयनित शीर्ष 5 कलाकारों में सोनम ने अपनी सुरीली प्रस्तुति से जजों का दिल जीत लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...