रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्षेत्रीय गणित मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर के दो मेधावी छात्रों का चयन अखिल भारतीय गणित मेले के लिए हुआ है। दोनों छात्र 21 नवंबर को झारखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। हाल ही में मेरठ में आयोजित क्षेत्रीय गणित मेले के बाद हुए प्रांतिक स्तर के आयोजन में विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थानगणित प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में प्रदर्शन गणित प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में तरुण वर्ग से हरिशंकर और बाल वर्ग से विराट सक्सेना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके आधार पर दोनों का चयन राष्ट्रीय स...