रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय गणित दिवस पर सोमवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीआईटी, मेसरा में गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य एनोस केरकेट्टा, उपप्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह व सभी शिक्षकों ने गणितज्ञ एस रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। प्राचार्य ने कहा कि रामानुजन के जन्मदिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने संख्या सिद्धांत, अनंत शृंखला व गणितीय विश्लेषण में अद्वितीय योगदान देकर भारत को विश्वपटल पर गौरवान्वित किया। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान के इस युग में गणित और वैज्ञानिक सोच का विकास अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक सह शिक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को उभारने का...