भभुआ, दिसम्बर 22 -- रामानुजम टैलेंट सर्च टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला पुरस्कार बच्चों को गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और प्रतिभा को निखारने का मिला मंच (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जैतपुर कला स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की जयंती पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स 2025 ऑनलाइन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे। बच्चों के...