हापुड़, अक्टूबर 12 -- मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ में विद्या भारती द्वारा चल रही चार दिवसीय 37वीं राष्ट्रीय खो-खो (बहिने) प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यों से लगभग 400 छात्राओं ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मां शारदा के समक्ष अतिथि शिवम पाण्डे सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सत्यपाल सिंह क्षेत्रीय खेल संयोजक प.उ.प्र. केआरके सत्यनारायण क्षेत्रीय खेल संयोजक द.म.क्षे. एवं पंकज खेल संयोजक मेरठ प्रान्त के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित करके किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से गीता पाठ एवं छात्रावास की छात्रा अश्विनी लिम्बो द्वारा एकल गीत भारत मा...