राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में रितेश का चयन
धनबाद, अक्टूबर 7 -- बेहराकूदर निवासी उदय सिंह के पुत्र रितेश कुमार सिंह (उम्र लगभग 16 वर्ष) का चयन राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। रितेश 22 अक्टूबर से नई दिल्ली में होने वाली चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बोकारो में रहकर निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त किया और यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। रितेश की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, क्षेत्र ओर समाज में खुशी का माहौल है और उस पर गर्व है। रितेश के पिता उदय सिंह बोकारो में प्राइवेट नौकरी करते है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में पीबीआरपी अकादमी ने जीता कांस्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.