खगडि़या, अगस्त 4 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल, महेशखूंट में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को मंगलवार को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कूल, महेशखूंट में गत 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित की गई। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (क्लस्टर लेवल फेज-1) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में पदक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत मुंगेर में आयोजित सेल्फ डिफेंस तथा जमालपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अर्जित किए। जिनमें आठ स्वर्ण, चार रजत एवं पांच कांस्य पदक शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य हिमांशु नारायण ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- रा...