राष्ट्रीय खेल दिवस पर 79 खिलाड़ियों ने निकाली साइकिल रैली
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों समेत कुल 79 लोगों ने प्रतिभाग किया। साइकिल रैली रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू हुई। इसके बाद प्रतिभागी सरदार वल्लभभाई पटेल चौक, काली मंदिर, गणेश चौराहा, गोलघर, सिटी मॉल और सीतापुर आई हॉस्पिटल होते हुए वापस रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। रैली का समापन स्टेडियम के मुख्य द्वार पर हुआ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: शतरंज की बिसात पर महानगर का दबदबा, टीम बनी चैंपियन रैली में क्षेत्रीय खेल कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.