चतरा, अगस्त 27 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माईभारत) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 27 अगस्त को जिले में 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम चतरा कॉलेज, चतरा और सिमरिया कॉलेज, सिमरिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के लाइव प्रसारण से होगी। संबोधन के बाद स्थानीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें आमंत्रित खेल व्यक्तित्व, स्थानीय खिलाड़ियों और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया जाएगा। साथ ही खेल क्षेत्र के अनुभव, खेल सुविधाओं के विकास, युवाओं की खेलों में भागीदारी और देश में खेलों के विकास को लेकर संवाद व परिचर्चा होगी।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- आज रामेश्वर व एलएनटी कॉलेज में पीएम से खेल की ...