चतरा, अगस्त 29 -- चतरा, संवाददाता। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के अंतर्गत तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में फिट इंडिया अभियान के तहत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिन 28 अगस्त 2026 को फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरे दिन आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को एथलेटिक्स के अंतर्गत 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की...