राष्ट्रीय खेल दिवस पर 11 खिलाड़ी सम्मानित
प्रयागराज, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे के रेलगांव स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने चार किलोमीटर क्रॉस कंट्री को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ और रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। स्पंदन अधिकारी क्लब में आयोजित समारोह में पिछले एक वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सम्मानित किया गया। इनमें हॉकी खिलाड़ी रोहित, उपासना सिंह व करिश्मा यादव, क्रिकेट की भावना गोपलानी व परना पॉल, शक्ति परीक्षण के संदीप सिंह, भारोत्तोलन की कोमल कोहार, एथलेटिक्स के भूपेंद्र सिंह व प्रशिक्षक रागनी गौड़ तथा जिम्नास्टिक के आदित्य सिंह राणा और सिद्धार्थ वर्मा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान महाप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.