राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी हॉकी प्रतियोगिता
बागेश्वर, अगस्त 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेल निदेशालय उत्तराखंड, जिला प्रशासन और खेल विभाग बागेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में ओपन बालक वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरण नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह नौ बजे डिग्री कॉलेज खेल मैदान में शुरू होगी। जिले की विभिन्न टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगी। टीमों की सूची संबंधित विभागाध्यक्ष, प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से प्रमाणित करानी होगी। प्रमाणित सूची समेत आवश्यक अभिलेख 27 अगस्त शाम पांच बजे तक जिला खेल कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाली टीमों को प्रतियोगिता में शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.