बस्ती, अगस्त 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल निदेशालय के निर्देश पर होने वाली इन प्रतियोगिताओं में जिले के स्कूली और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह नौ बजे से 14 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली बालकों की जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। 30 अगस्त को सुबह छह बजे से साइकिल रैली निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- जियो-टैग फोटो तय गूगल फॉर्म पर अपलोड कर प्राप्त कर सकते हैं प्रमाण पत्र : उपायुक्त रैली शास्त्री चौक से शुरू होकर कमिश्नरी चौराहा, बौद्ध मूर...