बक्सर, अगस्त 29 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। हॉकी के महान खिलाड़ी एवं महान राष्ट्रभक्त मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मनाया जाता है। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती की ओर से जिले के विभिन्न खेल मैदानों एवं स्थलों पर खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया। गंगा किनारे स्थित खेल मैदान, सिपाही घाट एवं सेंट्रल जेल रोड में बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को शिक्षाविद् सह समाजसेवी एवं क्रीड़ा भारती दक्षिण बिहार प्रांत के मंत्री डॉ. रमेश कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने कहा सभी वर्गों के लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए खेल के मैदान से जोड़ने का कार्य करती है। यह भी पढ़ें- Ara News: सिंगही में खेलकूद प्रतियोगिता, खेल पखवा...