हाजीपुर, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शनिवार को यहां संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यहां पर स्कूल के प्रभारी अजीत कुमार पप्पू के निर्देशन में नोडल शिक्षक मुकीम अख्तर व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के देखरेख में छात्र-छात्राओं के बीच दौड़,साइकलिंग,कबड्डी व योग कराया गया। यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मना राष्ट्रीय खेल दिवसप्रतियोगिताएं जिसमें 100 मीटर बालिका दौड़ में अर्चना कुमारी प्रथम,कविता कुमारी द्वितीय व दामिनी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की। वही 100 मीटर बालक दौर में प्रिंस राय प्रथम,आशुतोष कुमार द्वितीय व वैभव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका दौड़ में अर्चना कुमारी प्रथम,कविता कुमारी द्वितीय और ...