पीलीभीत, अगस्त 30 -- पूरनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डायमंड हॉकी क्लब की ओर से पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी आशीष मिश्रा और फुटबॉल खिलाड़ी सूजय सरकार को सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों और क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर है। पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ ही उन्हें अपनी खेल विरासत से परिचित कराने का भी माध्यम है। यह भी पढ़ें- Katihar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल भवन से नवोदय व...