जहानाबाद, अगस्त 29 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मकपा में कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 5:30 बजे बच्चों को फिट रखने के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया। वहीं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर विद्यालय के प्राचार्य रामशरण चौधरी व बच्चों ने पुष्प अर्पित कर महान खिलाड़ी को याद किया। वहीं शाम में बच्चों के मनोरंजन के लिए लेमन रेस नीडल रेस म्यूजिकल चेयर आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया व बहनों ने दिखायी प्रतिभा यह भी पढ़ें- खेल प्रतियोगिता मे बच्चो दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- Pakur News: ...