भभुआ, अगस्त 28 -- मेजर ध्यानचंद जयंती पर स्कूल-कॉलेज में खेलों का होगा आयोजन 'एक घंटा खेल के मैदान में' अभियान से जुड़ेंगे जिले के छात्र-छात्राएं (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 पर कैमूर जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में खेल एवं फिटनेस संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बिहार सरकार के खेल विभाग के निर्देश के बाद जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों में होंगे खेल आयोजन खेल संस्कृति को बढ़ावा खेल विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश में खेल स...