बक्सर, अगस्त 29 -- इंडोर बैडमिंटन हॉल, कला भवन और एमपी उच्च विद्यालय से लेकर जिले के विभिन्न विद्यालयों तक गूंजा खेल महोत्सव राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल महोत्सव की धूम, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम कबड्डी की फुर्ती, शतरंज की चाल और वॉलीबॉल का स्मैश 'एक घंटा मैदान में' बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं व शारीरिक फिटनेस गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिसमें पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों, विद्यार्थियों व खेल प्रेमियों ने भाग लिया। साथ ही अपनी खेल प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। खास बात है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित कला भवन के इंडोर बैडमिंटन हॉल और एमपी उच्च विद्यालय में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित...