मुरादाबाद, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को नेशनल स्पोर्ट्स क्लब, मुरादाबाद की ओर से डीएमआर हॉस्पिटल के सभागार में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया, इसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद करते हुए खेलों में उनके योगदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि न्यूरोलॉजिस्ट एवं चेयरमैन डीएमआर ग्रुप डॉ. मंजेश राठी और विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में खेल प्रशिक्षक हेमा अरोड़ा, महेन्द्र सिंह बिश्नोई, मनोज ठाकुर, आराध्य ठाकुर और ज्योति मलिक सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों को स...