रांची, अगस्त 31 -- रांची। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), क्षेत्रीय कार्यालय रांची में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 से 30 अगस्त तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ बीमा आयुक्त (राजस्व) एके साहू और क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तीन दिवसीय आयोजन में आउटडोर और इनडोर खेल प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इससे कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण के साथ समन्वय, नेतृत्...