कन्नौज, अगस्त 29 -- कन्नौज। हॉकी के जादूगर एवं महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस परिषदीय विद्यालयों में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल छात्रों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नोडल शिक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय मधई नगला, उच्च प्राथमिक विद्यालय रेरीरामपुर, गंगागंज गुरौली, बहादुरपुर उज्जैना, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय समधन सहित अन्य में कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम, लूडो व पेटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कंपोजिट विद्यालय बिलन्दापुर नालाहार में शिक्षक अतुल दीक्षित ने मेजर ध्यानचंद का चित्र बनाकर उनके व्यक्तित्व...