बिजनौर, अगस्त 29 -- कृष्णा कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन मनोज कुमार ने बताया कि यह दिन विभिन्न खेल गतिविधियों में भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य और कल्याण की भावना को बढ़ावा देता है।इस अवसर पर शतरंज, कैरम, गोला फेंक, खो-खो एवं प्लैंक चौलेंज जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- शेखर राणा ने शतरंज व कैरम में प्रथम स्थान प्राप्त किया यह भी पढ़ें- Rudrapur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय डिग्री कॉलेज में कराया योग अभ्यास यह भी पढ़ें- डोरंडा कॉलेज में 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' अभियान

हिं...