राष्ट्रीय खेल दिवसः विद्यापीठ एवं धीरेंद्र कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद
वाराणसी, अगस्त 25 -- वाराणसी, हिटी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को खेल मंत्रालय की ओऱ से काशी विद्यापीठ और धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में 'खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ' कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोनों स्थलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। यह जानकारी 'मेरा युवा भारत' के उप निदेशक विकास सिंह ने दी है। पीआईबी कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय स्तर पर 'युवा संवाद' कार्यक्रम होगा। इसमें विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय खेल प्रतिभाएं तथा युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को माई भारत पोर्टल से जुड़ने एवं पंजीकरण के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विकसित भारत युवा कनेक्ट स्पोर्ट्स एडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.