नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय खेल की जिमनास्टिक स्पर्धा के लिए जिले से छह महिला खिलाड़ी ट्रायल देंगी। इन खिलाड़ियों का पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन रहा है। लिहाजा प्रदेश टीम से इनके चुने जाने की पूरी संभावना है। प्रयागराज में चार अप्रैल को होने वाले ट्रायल में जिले से अभिधा सिंह देव, सिद्धि भारद्वाज, तारिका वासुदेवन, रित्विका और सुमिरा सागर दुआ जूनियर वर्ग के लिए ट्रायल देंगी। वहीं सीनियर वर्ग में दिव्यांशी त्यागी ट्रायल के लिए चुनी गई हैं। राष्ट्रीय खेल 24 अप्रैल से शुरू होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन ओडीशा की राजधानी भुवनेश्वर में होगा। इन खिलाड़ियों में अभिधा सिंह देव का चयन हाल ही में भारतीय जूनियर जिम्नास्टिक टीम के लिए भी किया गया था। अभिद्या सहित अन्य खिलाड़ी सेक्टर-141 स्थित विजयश्री जिम्ना...