चतरा, जुलाई 25 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा, टंडवा के विद्यार्थियों ने डीएवी राष्ट्रीय खेल (क्लस्टर स्तरीय) प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 6 रजत एवं 6 कांस्य पदक अपने नाम कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिताओं का आयोजन एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, टीसीआई डीएवी पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर, खूंटी तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, चतरा में किया गया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने शतरंज, योग, ताइक्वांडो, कराटे, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और अनेक पदक अर्जित किए। विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्य...