देहरादून, जून 2 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के खुड़बुड़ा मोहल्ले में कुत्ता छोड़ने के आरोप में सोमवार सुबह पड़ोसियों के बीच जमकर बवाल और मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी नीलम श्रीवास्तव का आरोप है कि जब वह सुबह सामान लेने जा रही थीं तब पड़ोसी अशोक सहगल, सुनैना सहगल और तनु ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उनके बाल पकड़कर घसीटा गया और पास खड़ी गाड़ियों पर पटका गया, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से अशोक सहगल ने आरोप लगाया है कि उनकी पड़ोसी नीलम श्रीवास्तव ने उनके आठ वर्षीय बेटे पर अपना कुत्ता छोड़ दिया। जब उनकी बेटी तनु अपने भाई को बचाने गई तो नीलम ने दोनों बच्चों को नाली में धक्का देकर उनके साथ मारपीट की, जिससे बच्चों को चोटें आई ह...