गोड्डा, दिसम्बर 14 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए गए मूंगफली बीज से बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। बाबूपुर लाकरजोरी गांव के किसान सुबोध कुमार महतो ने उक्त योजना के तहत प्राप्त मूंगफली बीज की खेती कर अच्छी उपज हासिल की है। बीटीएम पवन कुमार कापरी ने आज निरीक्षण के दौरान किसान सुबोध कुमार महतो के खेत का दौरा किया। निरीक्षण के समय किसान द्वारा मूंगफली की हार्वेस्टिंग की जा रही थी। इस अवसर पर किसान सुबोध महतो ने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया मूंगफली बीज गुणवत्तापूर्ण रहा, जिससे फसल की पैदावार भी काफी अच्छी हुई है। बीटीएम द्वारा पूछे जाने पर किसान ने बताया कि वे अपनी उपज को स्थानीय हाट में बेचते हैं, जहां मूंगफली लगभग 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिक जाती...