राष्ट्रीय क्विज में एम्स के डॉ. राजथ और वेंकटेश दूसरे स्थान पर
गोरखपुर, सितम्बर 15 -- गोरखपुर। नेशनल कॉन्फ्रेंस सीओएमईटी-2026 (स्कैटम कॉन्क्लेव) के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में डिपार्टमेंट ऑफ ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसिन के जूनियर रेजिडेंट डॉ. राजथ और डॉ. वेंकटेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देश के साथ ही विदेश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रतिभागियों में हिस्सा लिया था। क्विज में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों की जानकारी और समझ को परखा गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच डॉ. राजथ और डॉ. वेंकटेश ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता सहित विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने दोनों चिकित्सकों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.