भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में 16 से 18 मार्च तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृषि मेले में कुलाधिपति के शामिल होने पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस मेले का उद्घाटन तत्कालीन राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान को करना था। लेकिन छह जनवरी को बिहार के राज्यपाल बदले जाने (अब सैयद अता हसनैन नए राज्यपाल हैं) और 16 मार्च को ही राज्यसभा चुनाव प्रस्तावित होने के कारण उनका कार्यक्रम टलने की पूरी संभावना है। हालांकि, मेले में बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के आने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। बीएयू प्रशासन कृषि मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जोर-शोर से जुटा है। पूर्व में भी अपरिहार्य कारणों से मेले की ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.