रुडकी, मई 7 -- रुड़की, संवाददाता। बीएसएम इंटर कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्रों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक ममतेश कुमार शर्मा, सचिव रजनीश कुमार शर्मा तथा प्रधानाचार्य कैप्टन अजय कौशिक ने छात्रों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। इस मौके पर प्रबंधक ममतेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों को पेट में होने वाले कीड़ों से बचाना और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बैंडाजोल यह भी पढ़ें- लोहाघाट और बाराकोट में 26 हजार एल्बैंडाजोल खिलाने ...