लातेहार, मई 14 -- लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों, दवा उपलब्धता, प्रशिक्षण, माइक्रोप्लान व रिपोर्टिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो ने बताया कि जिले में 15 जून 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 18 जून 2026 को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3 लाख 17 हजार 669 बच्चों व किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- पेट में कीड़े होने पर शरीर देने लगता है ये संकेत, भूलकर भी ना करें इग्नोर डीसी संदीप कुमार ने कहा कि बच्चों को एल्बेंडाजोल की गो...