मुरादाबाद, जनवरी 29 -- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को मनाया जाएगा। जबकि अभियान 1 से 19 फरवरी तक चलाया जाएगा। गुरुवार इसको लेकर एसडीएम प्रीति सिंह की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शिल्पी चौधरी ने बताया कि एक से 19 फरवरी तक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएंगी। इसी संबंध में गुरुवार को एसडीएम प्रीति सिंह की अध्यक्षता में उनके चेंबर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शत प्रतिशत बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...