बरेली, अगस्त 7 -- शेरगढ़ संवाददाता ।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी भानु प्रताप सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग की काउंसलर इरलुन निशा ने कार्यकर्ताओं को 14 अगस्त को छह वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली सुरक्षित एवं सही तरीके से खिलाने की जानकारी दी। साथ ही अभियान के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान जुलाई से सितंबर तक संचालित संभव अभियान 6.0 की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी पात्र बच्चों तक अभियान का लाभ पहुंचाने और कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे, इस पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- दस अगस्त को मनाया जाएगा ...