बिजनौर, फरवरी 9 -- बिजनौर। जनपद के सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों बच्चों में पेट दर्द, भूख न लगना और शरीर में खून की कमी जैसी शिकायतें आम हो गई हैं। चिकित्सकों के अनुसार, इन लक्षणों के पीछे सबसे बड़ा कारण 'पेट के कीड़े' (कृमि) हैं। इसी खतरे को देखते हुए जिले में आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, जिसमें 15.37 लाख से अधिक बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञों डा. एके अग्रवाल, डा. राजेश सिंह के अनुसार, प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले लगभग 20-30% बच्चे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृमि संक्रमण से प्रभावित होते हैं। अभिभावक अक्सर उनकी ओपीडी में जो समस्याएं लेकर आते हैं उनमें पेट में लगातार दर्द और मरोड़ बहुत कॉमन है। बच्चे अक्सर नाभि के आसपास दर्द की शिकायत करते हैं। खाना खाने के बावजूद शरीर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.