प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान छात्राओं को कृमि से होने वाले नुकसान और उनसे बचाव और सफाई आदि टिप्स देते हुए उन्हें जागरूक किया गया।कार्यक्रम का उद्धाटन करते हुए प्रभारी सीएमओ डॉ. सबीब हैदर ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के शिक्षकों, आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व अभिभावकों से अभियान में सहयोग देने की अपील की। 1 से 19 साल तक के 15 लाख बच्चों, किशोर और किशोरियों को कृमि से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाए जाने के लक्ष्य में सभी का सहयोग मांगा। यह भी पढ़ें- डीएम ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ इनमें से जो बच्चे किसी कारण वश 10 अगस्त को एल्बेंडाजोल टेबलेट नहीं खा प...